hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 14 सितंबर 2012

हिंदी हमारे देश की बिंदी और क्षेत्रीय भाषाएँ उसकी सजावट

हिंदी हमारे देश की बिंदी और  क्षेत्रीय भाषाएँ उसकी सजावट



निज भाषा उन्नति अहै , सब उन्नति को मूल ।
बिन निज भाषा ज्ञान के , मिटत  न हिय को सूल ।।
अंग्रेजी पढिके जदपि , सब गुण होत  प्रवीन ।
पै निज भाषा ज्ञान बिन , रहत हीन  के हीन  ।।

भारतेंदु हरिश्चंद के ये पंक्तियाँ मुझे हिंदी दिवस के दिन याद आ जाती है । आज भी हमें ढोल पीटकर यानि आयोजनों के द्वारा हिंदी को याद करना पड़ता है , ये है हमारी ओर  से हिंदी का सम्मान, वो भी सिर्फ एक दिन का । अगले दिन फिर हमारी सुबह गुड मॉर्निग से शुरू होती है और गुड नाईट पर ख़त्म होती है । हम आयोजनों में रूचि रखते हैं लेकिन ये कभी नहीं करते कि घर के बच्चों को अपनी मातृभाषा में बात करना सिखाएं । बचपन से ही यदि बच्चों को हिंदी का शुद्ध उच्चारण सिखाया जाय  तो हमारे देश में हिंदी दिन पर दिन परायी नहीं होती जाएगी । अंग्रेजी के निचे दबी हमारी हिंदी अब छटपटा रही है आजाद होने के लिए और हम ख़ामोशी से उसे बेबस होते देख रहे है ।
                               मुझे ख़ुशी होती है जब हम ब्लॉग लिखने वाले सभी साथी एक- दूसरे का प्रोत्साहन करते है और हमारा भी प्रयास हिंदी की महत्ता को बढ़ने में योगदान देता है । हिंदी हमारे देश की बिंदी है और क्षेत्रीय भाषाएँ उसकी सजावट , तभी तो हमारा देश रंग-रंगीला है ।  

                                            हिंदी दिवस पर शुभकानाएं