sapne लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sapne लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 20 जून 2012

सुनहरे सपने

सुनहरे सपने 

 देखे जाते हैं कुछ सुनहरे सपने 
उगते सूरज से सुनहरे  
जीवन के  अपने, कुछ अपनों के
बुने  जाते है ताने - बाने रंगों के
और फिर जीवंत हो उठती है कल्पना
सुन्दरतम  अहसासों के साथ
धीमे - धीमे बढ़ते जाते
हमारे खवाबों के  दायरे 
आकार  ले  लेते पूनम की चाँद के
पूर्णता के साथ जीवन के  स्वरुप  को 
ढाल देते नित नए साँचे में सुनहरे  सपने ..............