jagrukta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
jagrukta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 6 अप्रैल 2013

जागरूकता

                                                          जागरूकता 


हम महिलाओं का ध्यान भी  देश में राजनीतिक चालों की ओर  बरबस ही चला जाता है, क्योंकि जितनी चालें  हमारे पास हैं उतनी तो उनके पास बिलकुल नहीं हैं  हलाकि हम रोज रोज समाचारों में सब कुछ देखते-सुनते हैं लेकिन फिर अपने कामों में मशगूल  हो जाते हैं। अपने पसंदीदा नेता और पार्टी पर हमारा बयान  भी होता है , समर्थन  भी होता है लेकिन उसका परिणाम कुछ भी नहीं होता । नेताजी वादा तो अवश्य करते हैं लेकिन चुनावों के बाद भूल जाते हैं । यही सब तो होता है राजनीती में और हम भी उसमे बयानबाजी अपनी तरफ से जरुर करते हैं, भले ही वो बयान हमारे बीच ही रह जाती है ।
                 राजनीतिक चालों में नेताजी जरुर व्यस्त रहते हैं लेकिन आज की महिलाएं भी बहुत जागरूक हो गयी हैं। जब भी मौका मिलता है मुँह पर ही खरी-खरी सुना देती हैं और बेचारे नेताजी बगले झांकने लगते हैं । शिक्षित महिलाये तो सब कुछ समझती हैं और वक्त-वे-वक्त अपनी राय भी जाहिर करती हैं लेकिन अशिक्षित और पिछड़े तबके की महिलाएं भी खूब जागरूक हो गयी हैं । हर मुद्दे पर थोड़ी बहुत निगाह उनकी भी होती है और जो उनके लाभ का होता है उनपर टिका-टिप्पणी करने से बाज नहीं आती ।  मेरे पड़ोस में कुछ महिलाएं विधवा पेन्सन और वृद्धा पेन्सन उठाती हैं, जब भी उन्हें समय पर पैसा नहीं मिलता सरकार  को तो  खरी-खोटी सुनाती  ही है साथ ही नौकरशाहों को भी उनके कोप का भाजन बनना पड़ता है । मुझे उनके हौसले और जागरूकता को देखकर महसूस होता है कि वे हमसे भी कई कदम आगे हैं और हम कह सकते हैं कि हमारे  भारत की महिलायें अब  शक्ति के रूप में उभर कर आ रही हैं । हाल ही में एक महिला ने उसके साथ दुष्कर्म करने वाले शैतान को अपने ही घर में आग लगाकर मार डाला । आस-पड़ोस के सभी लोग उस महिला के साथ हैं भले ही पुलिस उसे पकड़कर ले गयी है । 
                 दिल्ली की दामिनी काण्ड ने इतनी जागरूकता फैलाई है कि अब किसी भी लड़की के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है और न ही उसे छुपाने की कोशिश की जा रही है । आवाज हर और से उठ रही है । घरों में उनकी आवाज दबाने वाले भी उनकी हिम्मत और जोश के आगे नतमस्तक हो गए हैं  और जो हाथ उनकी ओर धमकाने को उठते थे , वो अब सहारा भी बनने लगे हैं । जागरूकता इसी को तो कहतेहैं ।