रविवार, 29 जनवरी 2012

मन को आंदोलित करती -------------

कितनी शर्मनाक है यह घटना, रोंगटे खड़े करने वाली । दसवी में पड़ने वाली केरल की एक नाबालिग  के साथ बलात्कार, एक बार नहीं बार-बार और पहला अपराधी स्वयं उसका पिता।  क्या यह घटना मन को आंदोलित नहीं करती ? हम कहाँ जा रहे हैं? नैतिकता मरती क्यों जा रही है? रिश्ते अपनी मर्यादा क्यों तोड़ रहे है? क्या यह अति की पराकाष्ठा  नहीं है?
                   केरल हाईकोर्ट ने 150 लोगों को आरोपी बनाया है, वो भी अच्छे और उच्च पदस्थ लोग। वाह रे! समाज और वाह रे! हमारी शिक्षा । सब कुछ दम तोड़ती  जा रही है । " विद्या से विहीन मनुष्य पशु के सामान है ", नीतिशतक के लेखक शायद यह नहीं जानते थे कि कलयुग में विद्या प्राप्त कर भी मनुष्य पशु बन सकता का है।
         दोषियों को सजा मिल भी जाएगी तो क्या वो लड़की फिर से अपना सामान्य जीवन जी सकेगी ? दोषियों को बहुत होगा तो कारावास की सजा मिलेगी , लेकिन वह -------------वह  तो  रोज हजार बार मरती होगी । अन्याय से लड़ने की  हिम्मत ने उसे दलदल  से तो अवश्य निकाला , परन्तु न्याय मिलने के बाद भी उसका क्या होगा ?
          वो माँ जो ये कहती है कि मौत के डर से अपनी बेटी को इस दलदल  में भेजती  रही , अगर वो मर ही जाती तो क्या होता , कम-से-कम रोज यह कुकर्म तो नहीं देखती । आज तो वो भी बराबर कि अपराधिनी है साथ ही जीवित रह कर भी मृत हो चुकी है -अपनी बेटी के लिए, समाज के लिए , राष्ट्र के लिए और स्वयं अपनी आत्मा से । इन सभी अपराधियों को माफी नहीं मिलनी चाहिए। 
                न्याय अवश्वय मिले पर साथ ही न्यायालय उस लड़की के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु भी कुछ उपाय करे । सरकार एवं स्वयंसेवी संस्थाएं भी आगे आकर उस लड़की को  पुनः जीवन गति प्रदान करे। उसकी सुप्त आत्मा को जागृत करे और नवजीवन के पथ पर अग्रसर करे, यही हमारी कामना है।

शुक्रवार, 20 जनवरी 2012


                 स्कूलों की मनमानी 
स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और इसी के साथ माता पिता की परेशानी भी. पब्लिक स्कूलों में माता पिता को भी गुजरना पड़ता है परीक्षा के दौर से और यदि उनकी डिग्री कम रही तो शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है . मुझे तो ताज्जुब होता है उन भारतीय इसाइयों पर जो खुद को अंग्रेजों की संतान समझते है और हिदी भाषी मातापिता को हीन नजरों से देखते हैं . मेरे पड़ोस के कुशाग्र बुद्धि के बच्चे का नामांकन प्रतिष्ठित स्कुल में इस वजह से नहीं हो सका क्योंकि उसके माता पिता को अंग्रेजी का ज्ञान नहीं था . काफी दुःख हुवा ये जानकर  मुझे. मोटी रकम तो वसूल करते ही है ये स्कुल ऊपर से रोज नए नियम निकाल बच्चों के माता पिता से पैसे भी लेते रहते है .उनकी बढती फीस और स्कुल से ही पुस्तकों को खरीदने की मज़बूरी , क्या ये अभिभावकों का शोषण करना नहीं हुआ? 
               हलाकि गलती हमारी भी है, हम आँख मूदकर इन स्कूलों के पीछे भागते रहते हैं , तो इनकी मनमानी भी सहनी पड़ती है क्योंकि हम ही इन्हे शह भी देते है . हम स्टेटस के पीछे भागते हुए अपने बच्चे के साथ अन्याय करते हैं और खुद भी मानसिक तनाव में जीते हैं . कंधो पर बस्तों  का बोझ बच्चों को झुकता जा रहा है और फीस का बोझ हमें झुकता जा रहा है. काश की हम मिलकर जाग जाएँ अपने बच्चों के लिए .

शनिवार, 10 दिसंबर 2011

वह औरत है 
भोर की पहली किरण 
खोल देता है 
रात का आवरण,
पर छुपे हुए रहस्य 
दफन हैं अभी भी 
उसके हृदय में ,
कि रात में वह बेचैन थी ,
सपनो की दुनिया में कैद थी ,
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए .


उसकी यही दुनिया होती,
पर सुबह होने से पहले ही 
वह पुन: लौट आती है ,
पूर्ववत स्थिति में,
वह जानती है ,
कि  पहली किरण के
दस्तक देने के पूर्व 
उसे समर्पित हो जाना है,
स्वनियोजित कार्यक्रम में 
औरों के सुख के लिए,
खोना है अपनों में,
भले ही ये अपने 
उसके दर्द को न समझे,
पर वो दर्द सहती है,
इन्ही अपनों के लिए 
और खोयी रहती है ,
चूल्हे-चौके में .


सबकी इच्छाओं कि पूर्ति के बीच 
कबकी भूल जाती है वह,
अपनी इच्छाएं , आकान्छाएं,
प्यार और झिड़कियों के बीच 
एक सामंजस्यता,
यही उसकी दिनचर्या है ,
क्योंकि  वह औरत है 
कई रिश्तों में बंधी . 






 








रविवार, 20 नवंबर 2011

      पुनः भारतीय महिला की कामयाबी के चर्चे 

                           डॉ. टेसी थोमस नाम है उनका और मिसाइल वुमन के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी हैं. घर-घर में चर्चे हो रहे हैं और पूरा  विश्व देख रहा  है  पुनह एक भारतीय महिला की कामयाबी और हौसला सवित हो चूका है की हम किसी से कम नहीं बस मौके तलाश होती है और हम महिलाएं खुद को सावित करने में पीछे नहीं होती. 
                           वो भी तो एक माँ हैं अपने बेटे तेजस की अत: गृहस्थी भी अपनी जगह सही होनी चाहिए क्योंकि बच्चे को माँ से बेहतर कोई नहीं समझ सकता. यदि इस मोर्चे पर खरा उतरना है तो यहाँ भी समय देना होगा लेकिन अपने गुरु और देश के प्रति भी उनकी जबाबदेही थी तो उन्होंने वहां भी उपस्थित होकर अपने कर्तव्य को पूरा किया तभी तो दुनिया उन्हें मिसाइल वुमन के नाम से पुकारती हैं .
                            कठिनाइयाँ तो जरुर होंगी पर कदम नहीं रुके संभवतः उनका संबल बन हौसला बढ़ाये. हमें गर्व है देश की ऐसी महान महिला पर  जिन्होंने महिलाओं का सर गर्व से ऊँचा उठा दिया.ईश्वर उन्हें और तरक्की दे और हमारा देश पुनः देश की नारी पर गर्व करे.

रविवार, 23 अक्टूबर 2011

                                       मानवता क्या मर चुकी है ?
मन व्यथित हो गया आज समाचार पढ़ कर. क्या एक पिता इतना क्रूर हो सकता है और वो बहन कैसी है जो अपनी ही बहन का पति उससे छीन ली. यह कहानी नहीं है बल्कि एक सच्ची घटना है जो हमारे ही बीच की है. भागलपुर से थोड़ी ही दुरी पर है सुल्तानगंज, जहाँ से पवित्र  गंगाजल भरकर बाबा वैद्य नाथ को चढ़ता है, यह घटना उसी सुल्तानगंज की है. ये पवित्र नगरी सुनैना की दुखभरी दास्ताँ की गवाह भी बन गयी . सुनैना जो पति से उपेछित होकर माता-पिता के पास आई . माँ तो जल्द ही उसे अकेले छोड़ कर भगवन के पास चली गयी पर उसके पिता ने जो किया वो मानवता और पिता दोनों के नाम पर कलंक है. 
                    मानसिक संतुलन खो चुकी वह पिता के द्वारा १० वर्षों से कैद रही. ऐसा कहा जाता है कि उसकी भाभी के डर से उसके पिता ने उसे बंद रखा पर क्या वो समाज के और लोगों से मदद नहीं ले सकते थे और वो बहन जो सुनैना के पति के साथ ही अपनी गृहस्थी  चला रही है , क्या उसे अपनी बहन की सुध नहीं लेनी चाहिए . रिश्ते जहाँ मर चुके थे तो समाज ने क्या किया ? वह भी तो उसे १० वर्षों से कैद में देख रहा था. आज मिडिया ने बात क्या उठाई कि सबके सब राग आलापने लगे. हर कोई अपने विचार दे रहा है पर पता नहीं उसे लाभ भी मिलेगा या फिर से वो छली जाएगी. 
                 काफी पहले इसी तरह कि घटना सिवान जिले कि लड़की और गोपालगंज जिले कि बहु के साथ भी हुई थी जो ससुराल के अत्याचार से पागल हो गयी थी. उस समय मै भी अपनी बुवा के द्वारा उसकी मदद कि पहल कि थी जिसके बदले मेरी बुवा को उन ससुरालवालों से भला बुरा भी सुनना पड़ा.
               आज पुनः यह घटना सुनकर मानवता को मरते देख बड़ी तकलीफ होती है.
                    

रविवार, 9 अक्टूबर 2011

                                       हमारे त्यौहार और हमारी सोंच

काफी वयस्तता के बीच नवरात्री की धूम रही और अंत में माँ दुर्गा की अश्रुपूर्ण विदाई के बाद का खालीपन , यही है जिन्दगी का रंग . पुनः एक स्फूर्ति के साथ दीपावली की तैयारी में व्यस्त हो जाना और जीवन को भरपूर जीना. भारतीय त्योहारों की विशेषता अनोखी है. हमारे त्यौहार हमें जोड़ते हैं और अपने देश की परम्परा को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने  के लिए सचेत भी रहते हैं . रावन को जलाने की एक परम्परा चल रही है जो अगली पीढ़ी तक कायम रहेगी और आगे भी जाएगी. हम जिन बुराइयों को समाप्त करना चाहते हैं उसे  रावन के माध्यम से मर डालने की कोशिश करते हैं. 

                       मजे की बात ये है कि परम्पराओं के माध्यम से हम राजनीती से लेकर सामाजिक बुराइयों तक कटाच करते हैं और समाज के सामने सच प्रस्तुत करते हैं. हमारा ये प्रयास अवश्य ही सुधारात्मक होता है और इसके पीछे यह मनसा होती है कि समाज में बदलाव आये. 

                        आब हम लच्क्ष्मी माता  के आगमन कि तैयारी करेंगे और प्रकाश के द्वारा जीवन का अंधकार भगाने का प्रयत्न करेंगे . ईश्वर करे इस त्यौहार में सबके जीवन में प्रकाश फैले.


रविवार, 25 सितंबर 2011

      औरतों के  लिए लोकतान्त्रिक देश बेहतर 


यह विचार है अन्तराष्ट्रीय  पत्रिका ''न्यूजवीक'' का जिसने महिलाओं  की प्रगति पर अपनी वश्विक  रिपोर्ट जारी   की  है. रिपोर्ट   से अलग हटकर अगर देखा जय तो ये बिलकुल  सही  है कि महिलाएं   आगे   बढ़  रही हैं और  दे  रही हैं चुनौतियाँ  कि ''अब  हमारे  कदम  रुकने वाले  नहीं  हैं, रोक  सको  तो रोक लो . '' समय   तो काफी  लगा संघर्षमय जीवन  को  तराश  कर  अपनी पहचान बनाने में लेकिन जब पहचान बनी तो उभर  कर आई राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , विदेशमंत्री  , अन्तराष्ट्रीय मुद्राकोष  की अध्यक्छ  जैसे  विशिष्ट  पदों के रूप में. अनेकों महिलाओं ने ''स्वय्मसिद्धा''  बन कर  अपने सामर्थ्य  का लोहा समाज से मनवा दिया .

कितना समय और कितनी आलोचनाएँ सहनी पड़ी होंगी  पाकिस्तान की विदेशमंत्री हिना रब्बानी खार को यहाँ तक पहुँचने में क्योंकि वो ऐसे देश का प्रतिनिधित्व करती हैं जहाँ औरतों पर जुल्म जग जाहिर है और सामाजिक  मान्यता उन्हें  बच्चे पैदा करने वाली मशीन से अधिक कुछ नहीं समझता है . फिर भी उन्होंने समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत कर अन्य महिलों के लिए भी रास्ता खोल दिया है . समाज की सोंच बदलने पर मजबूर कर दिया है. 

न्यूजवीक ने चाहे जैसे भी अपनी रिपोर्ट तैयार की हो लेकिन महिलएं किस तरह तरक्की कर रही हैं , यह रिपोर्ट तो उनके पास है जो महिला हैं और जो रिपोर्ट का हिस्सा बने या न बने लगातार बाधाओं  को पार करने में मशगुल हैं. 

कौन जनता था की 50 प्रतिशत आरक्षण  मिलने के बाद बिहार में महिलाओं का राज होने लगेगा . मुखिया के पद जहाँ पुरुषों के लिए निश्चित थे वहां महिलाएं शोभायण होंगी . येही है बदलाव  जो शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिक रूप से हो रही है और लोकतंत्र को मजबूत कर रही हैं .

लैंगिक भेदभाव ने यहाँ दम तोडना शुरू कर दिया है और विकाश अपनी गति पर है . उन पिछड़े तबके की लड़कियां  भी साईकिल से स्कुल जा रही हैं जो कभी खेतों और घरों के काम तक ही सिमित थी . जो समाज उन्हें घर की चाहरदीवारी में कैद रखता था , आज वाही समाज उन्हें स्कुल जाते, नौकरी करते बड़े गर्व से देख रहा है और अब चर्चा का विषय उनके बढते कदम बन गए  हैं. सास बहु की shikayten दम तोड़ रही हैं और बन  रहा है एक नया अध्याय जो rajniti से लेकर व्यापर  और गृहस्थी को भी एक नए आयाम के रूप में प्रस्तुत कर रहा है.