मंगलवार, 7 दिसंबर 2010

प्रयत्न 
लहरें, बार-बार
किनारे से टकराकर 
लौट जाती हैं ,
पुन:  आती हैं 
उसी वेग से 
सहस   के साथ  
निडर होकर  
पुन: लौट जाती है 
विवश होकर 
समझौता कर लेती हैं 
परिस्थितियों से 
पर प्रयत्नशील रहती हैं 
इसी आशा में 
कि मंजिल अवश्य मिलेगी 
यद्यपि 
बार- बार वे चोट खाती हैं 
अन्दर पीड़ा महसूस करती हैं 
पर अपनी व्यथा 
व्यक्त नहीं करती 
किनारे जब अभिमानी होकर 
चुनौती देते हैं
तब वे भी 
गर्जना करती हैं 
पर उनके समक्छ
कभी झुकती नहीं 
प्रत्न्शील रहती है 
इसी आशा में 
कि सफलता अवश्य मिलेगी.    

बुधवार, 24 नवंबर 2010

अपनी बातें

पता नहीं कुछ बातें इतनी गहरी चोट क्यों पहुचती हैं या फिर हमारी सोंच का नजरिया ही अलग हो । आशावादी हूँ पर हूँ तो इंसान। मुझमे भी शांत नदी की जलधारा के समान गुण है तो समुद्र के समान प्रचंड वेग भी। हिम्मत ने मुझे संघर्षरत बनाये रखा है , शायद मंजिल अभी और हो।
तीस नवम्बर को शादी की दसवी सालगिरह होगी , बहुत कुछ पायी अब तक जीवन में , उम्मीद से भी अधिक शायद। इसी तारीख को डॉक्टरेट की डिग्री भी पायी। यह तारीख मेरे लिए काफी महतवपूर्ण बन चुका है। अतः मेरी उम्मीद काफी अधिक हो गयी है इस तारीख से। पाने और खोने के साथ भी जीवन चलता रहता है, रास्ते मिलते है अनेक पर मन की आवाज हमें जिस ओर ले जाती है हम उधर ही निकल पड़ते हैं। हम दोनों एक दूसरे का हाथ थाम कर ही चलते हैं लेकिन मुझे इंतजार है उसका जो पीछे से मेरा आँचल पकड़कर माँ बोले .....................पता नहीं कब वो आएगा या फिर ..........................

सोमवार, 22 नवंबर 2010

जीवन एक आशा

हम सभी जीवन जीते हैं, अपनी सोंच, अपने अतीत और अपने भविष्य कि कल्पना के साथ। प्राप्ति और अप्राप्ति का लेखा जोखा भी हमारे साथ ही चलता रहता है तथा हमारा मन यह सोंचता रहता है कि हमने क्या पाया और क्या खोया ?पाने पर जितनी ख़ुशी होती है, खोने पर उतना ही दुःख और उसी के साथ चिंतन भी बढ़ जाता है।
इन सब से अलग यदि हम आशावादी सोंच रखे तो जीवन सचमुच चिरयौवन ही बना रहेगा। न खोने का डर होगा और न पाने की लालसा, बस एक आनंद की अनुभूति, उल्लास का अनुभव तत्पश्चात अप्रतिम शक्ति। आशा मानसिक थकान को मन के द्वार तक आने नहीं देती। यह शारीरिक उर्जा में परिवर्तित होकर थकान को मिटाती है।
आशा सर्वोतम ज्योति: ।
निराशाया: समम पापम मानवस्य न विद्यते ।
ता समूलं समुत्सर्य हयाशावाद परो भव । ।
अर्थात आशा सर्वोतम ज्योति है और निराशा के समान दूसरा पाप नहीं है , अतः मनुष्य को चाहिए कि वह पाप रूपी निराशा को समूल हटा कर उसे नष्ट कर दे । मनुष्य की सारी उन्नति , जीवन की सफलता और सृष्टी की चरितार्थता आशा में ही प्रतिष्ठित है।

शनिवार, 2 अक्टूबर 2010

रूद्र देवता का एक रूप जहाँ संहारक था वही विपतियों से निवारण की शक्ति भी उनमे थी। जब उनका उग्र और संहारक रूप शांत हो जाता है तो वे शंकर, शिव या शम्भू बन जाते हैं। इन्हे भोला भी कहा जाता है क्योंकि ये भक्तों पर शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं।
शिव सर्वब्यापी और पूर्ण ब्रम्हा हैं और इनके रूप और गुण भी अनंत है ।
लोक्धात्री तिव्यां भूमिः पादो सज्ज्न्सेवितो ।
सर्वेषाम सिध्योगानाम्धिष्ठान्म तवोद्रम ।
मध्येन्त्रिछ्म विस्तिर्न्म तारगंविभुशितम ।
तारापथ एवाभाती श्रीमान्हार्स्त्वोरसी ।
दिशा दश भुजस्ते वे केयुरंग्द्भुशितः ।
विस्तीर्ण परिनाह्स्च निलाम्बुद्च्योप्म्ह ।

सोमवार, 27 सितंबर 2010

शिव जब दुष्टो का दमन तथा सृष्टी का प्रलय करते है तो रूद्र रूप धारण कर लेते हैं और जब वही देवता सृष्टी का पालन और धारण करते है तो "शिव" या "शंकर" कहलाते है। ऋग्वेद के एक मन्त्र में प्रार्थना की गयी है-
"हे रूद्र ! क्रोध वश आप हमारे बच्चों, वंशजो , पशुओं और अश्वो का विनाश न करो। हम हविशों के साथ तुम्हारा आवाहन करते है ।

शुक्रवार, 24 सितंबर 2010

आदि देव शिव एवं उनका संप्रदाय

सनातन वैदिक देवताओं में शिव आदि देव मने जाते है, क्योंकि सिन्धु घटी सभ्यता के अवशेषों में बहुत सी ऐसी मुद्राएँ मिली हैं जिसमे एक ऐसे देवता की प्रतिमा अंकित है जिसके तीन मुख है और जिसके सिर पर सिंग बनाये गए हैं । इस प्रतिमा के चारो ओर हिरन, हाथी, गैंडा , भैस, और शेर अंकित है । विद्वानों द्वारा इस प्रतिमा की कल्पना पशुपति शिव के रूप में की गयी है , जिसकी पूजा सैन्धव कल में प्रचलित थी और जिसे कालांतर में आर्य जाति ने भी अपना लिया । अतः शिव को सर्वाधिक प्राचीन देवता माना जाता है।
वैदिक साहित्य में शिव के लिए "रूद्र" और "शिव" दोनों नामो का उल्लेख मिलता है । "रूद्र" उनके भीषण या रौद्र रूप को प्रकट करने के लिए और "शिव" उनके कल्याणकारी रूप के लिए कहा गया है।

रविवार, 19 सितंबर 2010

सूरज की तपती गर्मी से
सूखी धरती सारी
फिर बारिश की बूंदों से
चहुँ ओर हुई हरियाली
हरी हरी बगिया में फिर से
उड़ती तितली रानी
और किसानो ने फिर से
खेतो में बीज बिछाई
काले काले मेघो से
बच्चो ने आस लगायी
और लिए कागज की कश्ती
फिर से दौड़ लगायी