ख़ामोशी एक कहानी है
उस गूंगी लड़की की बोलती नजरों को देखकर .......................
ये न सोंचो कि शब्द बनते नहीं
तो मुखरित क्या होंगे
भावनाएँ होती नहीं
तो महसूस क्या होंगी
मन सोंचता नहीं
तो कहानी जन्म कैसे लेगी
ख़ामोशी यूँ ही नहीं होती
उसके पास शब्द भी हैं
भावनाएँ भी होती
मन तो उड़ान में
न जाने कहाँ - कहाँ होता
तो कहानी स्वयं ही बन जाती
पर बोलती हैं नजरें
समझ कर तो देखो
ख़ामोशी एक कहानी है ।
उस गूंगी लड़की की बोलती नजरों को देखकर .......................