मंगलवार, 25 अगस्त 2015

                                      बहुत दिनों के बाद 

  • बहुत दिनों के बाद आ   रही  हूँ। समय  ने  मेरे जीवन में ढेर  सारी खुशियाँ भर दी और मैं उसमें उलझ कर सबकुछ भूल गयी ,  वक्त को चाहती रही कि रोककर अपनी दिनचर्या में से थोड़ा सा पल कही और लगासकूँ पर उस नन्ही परी की आँखों में डूबते रहने का ही मन करता रहता। बहुत दिनों के बाद माँ बनी। ऐसा लगा अबतो उम्र अधिक हो गयी शायद मेरी जिंदगी अधूरी ही रहेगी लेकिन भगवान जब चमत्कार करते है तो विश्वास करना मुश्किल लगता है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ  ,जब मै उम्मीद छोड़ चुकी थी और एक बेटी गोद ले चुकी थी जो मेरे भाई की बेटी थी तब भगवान ने मेरी गोद भर दी।  प्यारी सी बिटिया मनस्वी  की माँ बनी। आज वो  १० महीने की हो गयी। समय ने पिछले सारे  दर्द धो डाले और मै अपनी खुशियों में उलझ कर अपने सारे दर्द भूल गयी।  अपनी बिटिया मनस्वी के लिए एक छोटा सा नाम औरचाहिए मुझे जो मनस्वी के साथ जोड़नाः है ,अगर किसी के पास सुझाव है तो अवश्य भेजे। 

शनिवार, 9 अगस्त 2014

मेरे भैया




मेरे भैया 
        भेज दी है मैंने प्यार की डोर
        बाँध कर यादों के खजाने के साथ 
         सजेगी जब तुम्हारी कलाई 
                                              इस डोर से 
याद आएगी बहन 
पलकों की कोर में 
जब आंसू चमक  उठेंगे 
प्यार के रूप में 
तब जी उठेगा बचपन 
एक दिन के लिए 

                        मेरे भैया 
रोक लेना उस पल को 
थोड़ी देर के लिए भी 
कहीं दूर बैठी  ये बहन भी 
जी लेगी उस पल को जीभर  के 
संजो लेगी अपनी थाती के रूप में 
अगले राखी तक ..............