रविवार, 12 अगस्त 2012

बच्चों के लिए

बच्चों के लिए 

स्वतन्त्रता दिवस की तैयारियां चल रही है , बच्चे स्कूलों में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं तो मैं भी बच्चों को अपनी ये रचना समर्पित कर रही हूँ ................

हम हिंद के बच्चे है
हिन्दोस्तान हमारा
हम फूल हैं नन्हे से
है न्यारा चमन हमारा 

हम आसमा को छू के
बादल को चूम लेंगे
तारों की भूल-भुलैया में
चंदा के संग खेलेगे। 
               गूंजे संतों की वाणी 
                 कुरान और गुरुवाणी 
                   है ऐसा देश हमारा
                    हम फूल हैं ..................

हम दूर हिमालय जाकर
इतिहास बना डालेंगे
सागर की बूंदों से मिलकर
संसार बना डालेंगे ।
                        गूंजे यहाँ वेद ऋचाएं
                         कोयल मंगल धुन गाये
                           है ऐसा देश हमारा
                                  हम फूल हैं ............




हम वीर जवान बनेगे
सीमा पे जा दटेंगे
दुश्मन जो आँख दिखाए
तो एक कहर बन टूटेंगे ।

                            गूंजे यहाँ प्रेम की वाणी
                              सदियों से यही कहानी
                                   है ऐसा देश हमारा
                                          हम हिंद के ....................


जय हिंद ............

21 टिप्‍पणियां:

  1. उत्तर
    1. धन्यवाद और स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ......

      हटाएं
  2. बहुत सुन्दर संध्या जी....

    स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ..एडवांस में :-)
    जय हिंद!!!

    अनु

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ.......आपको भी अनु जी

      हटाएं
  3. हम हिंद के बच्चे है
    हिन्दोस्तान हमारा
    हम फूल हैं नन्हे से
    है न्यारा चमन हमारा,,,,,

    खुबशुरत पंक्तियाँ,,,बधाई
    RECENT POST ...: पांच सौ के नोट में.....

    जवाब देंहटाएं
  4. हम दूर हिमालय जाकर
    इतिहास बना डालेंगे
    सागर की बूंदों से मिलकर
    संसार बना डालेंगे ।
    अनुपम भाव लिए बहुत ही प्रेरणात्‍मक पंक्तियां ... आभार

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ......बहुत-बहुत धन्यवाद

      हटाएं
  5. वाह बहुत सुन्दर बाल गीत..संध्या जी....

    जवाब देंहटाएं
  6. दश प्रेम की भावना लिए ... लाजवाब समर्पित गीत ...
    जय हिंद ...

    जवाब देंहटाएं
  7. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुन्दर प्रेरक बाल गीत. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ही बढ़िया
    स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ!


    सादर

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर बाल गीत...
    स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत ही सुन्दर बाल-गीत है...
    स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !!!

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत ही बढ़िया.. बहुत हीसुन्दर..

    जवाब देंहटाएं